०१. What is HTML in Hindi, HTML for beginners in Hindi

HTML and CSS through Hindi, HTML and CSS Lessons
HTML and CSS tutorial for beginners in Hindi

नमस्कार दोस्तो, KTL के HTML and CSS tutorial में आपका स्वागत है।  KTL हमारे YouTube channel और websites का नाम है। KTL का मतलब है Keen to Learn हम HTML और CSS सीखने के लिए Keen हैं, इसलिये आज हम यहाँ पर हैं। आज हम पहला लेसन सीखेंगे।

इस लेसन में हम देखेंगे की HTML क्या होता है और उसका उपयोग कैसा होता है।


HTML क्या होता है?


HTML का मतलब होता है Hypertext Markup Language

पहला शब्द है hypertext। "hyper" का मतलब होता है excessive या above normal, नॉर्मल से ज्यादा या बढकर, जैसे hypertension का मतलब बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर। वैसे ही hypertext नॉर्मल टेक्स्ट से कुछ ज्यादा काम करता है। एक वेब पेज में hypertext एक लिंक create करता है। यह लिंक क्लिक करने पर हम दुसरे पेज में जाते हैं। इस तरह से hypertext एक वेब साइट में web pages को एक दुसरे से जोड़ता है।


HTML एक markup language है। HTML टेक्स्ट को tags के जरिये कुछ मतलब देता है।  Tags वेब ब्राउज़र को यह बताते हैं की क्या display करना है और कैसे display करना है। HTML script का output वेब पेज में दिखता है।



HTML क्यों सीखनी चाहिए?


आपको वेब साइट डेवलपमेंट करनी है तो आपको अच्छा HTML आना जरूरी है। हम में से बहुत लोग ब्लॉग्स लिखते हैं। इसके लिए हम Blogger या WordPress का उपयोग करते हैं। इन साइट्स में ब्लॉग लिखने की अच्छी सुविधा होती है। इस interface को WYSIWYG editor कहते हैं। WYSIWYG का मतलब है What You See Is What You Get. इसका मतलब है आप इस interface में टाइप करते जाइये। आप ने जो टाइप किया है वही आपको वेब पेज में दिखेगा। यह बहुत आसान होता है। आप को जो भी बताना है टाइप करते जाइये, बाकी का सब काम Blogger या WordPress करेगा। लेकिन याद रखिये यह सब HTML ही होता है। इस लिए अच्छा ब्लॉग लिखने के लिए कभी न कभी HTML की जरूरत पड़ती है, इसलिये आपको कम से कम बेसिक HTML आनी चाहिए।

मेरा पहला HTML

अब हम पहला HTML लिखेंगे। यहाँ पर मैं जैसे computer कर रहा हूँ वैसे आप भी कीजिये। इससे आप यह लेसन complete होने तक आप का पहला वेब पेज लिख सकेंगे। एक नयी Notepad की फाइल बनाइये। इस में एक वाक्य लिखिए -

Hello friends, welcome to HTML tutorials.


एक folder बनाइये और उसको नाम दीजिये "My HTML". हम हमारे सारे फाइल्स इसी फोल्डर में save करनेवाले हैं।


Notepad file को save कीजिये - "Lesson-01"
। आप भी folder और फाइल्स को यही नाम दीजिये। इससे हम एक ही लाइन में काम करेंगे और आगे चलके आपको कुछ भी confusion नहीं होगा।


Windows explorer में जाइये। इस का फाइल टाइप है text document
 यह फाइल हम कभी भी Notepad में open कर सकते हैं और इसको edit कर सकते हैं।



Script for lesson 1, my first HTML
आकृति १-१. HTML script for lesson-01


अब फिर से Notepad file में आइये और "Save As" क्लिक कीजिये। फाइल का नाम दीजिये "Lesson-01.html". याद रखिये  "Lesson-01.html" file name के field में ही देना है। इस फाइल का file type है HTML Document. अगर आपके कंप्यूटर में Internet Explorer default browser है तो file type HTML Document होगा और अगर default browser Chrome है तो file type होगा HTML Document।

Source कोड की PDF फाइल देखने के लिए आकृति १-१. पर क्लिक कीजिये।

फिर से windows explorer में जाइये और  and HTML Document को double click कीजिये। इसका output web browser में दिखेगा।



Output of Lesson 1, first HTML script
आकृति १-२. Output of lesson-01

Web browser में क्या दिखता है? एक वेब पेज!! आपने पहला HTML script लिखा है!! बहुत बधाइयाँ!!!

Lesson-01 video देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये।



Important Points:

१. HTML का मतलब है Hypertext Makeup Language.
२. HTML script Notepad में लिखते हैं। बाद में हम इसे Notepad में ही edit कर सकते हैं।
3. यही फाइल को ".html" file में save करते हैं। HTML document को double click करने पर  web page display होता है।

                                                                      लेसन २