०७. HTML text formatting elements in Hindi

HTML and CSS through Hindi, HTML and CSS Lessons
HTML and CSS tutorial for beginners in Hindi

हेलो फ्रेंड्स, KTL के HTML और CSS tutorial में आपका फिर स्वागत है। आज हम लेसन ७ सीखनेवाले हैं।

पिछले लेसन में हमने HTML में कलर्स specify करने के अलग अलग प्रकार सीखे हैं। हम ने rgb() का use हमारे स्क्रिप्ट में करके gray कलर के अलग अलग शेड्स दिए हैं।


आज हम text formatting elements के बारे में सीखेंगे।

Text formatting elements

HTML में टेक्स्ट को format करने के लिए विशेष elements होते हैं। इन का उपयोग टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए या italics करने के लिए होता है। हम formatting elements से superscript या subscript भी बना सकते हैं।

Text formatting elements इस प्रकार है।


१. <b> टेक्स्ट को बोल्ड करता है।

२. <i> टेक्स्ट को italics में दिखाता है।
३. <small> टेक्स्ट को छोटे साइज में दिखाता है।
४. <sup> superscript के लिए होता है।
५. <sub> subscript के लिए होता है।
६. <strong> यह important टेक्स्ट के लिए होता है। लेकिन आउटपुट बोल्ड के जैसा ही दिखता है।
७. <em> emphasized text, लेकिन आउटपुट <i> जैसा ही दिखता है।
८. <mark> टेक्स्ट को highlight करता है।

Delete किया हुआ टेक्स्ट दिखाने के लिए <del> होता है और insert किया हुआ टेक्स्ट दिखाने के लिए <ins> होता है।

Text formatting elements in HTML script

अब इन special elements को use करके हम स्क्रिप्ट लिखेंगे। एक नयी Notepad फाइल ओपन कीजिये और उस में टाइप कीजिये:

<!doctype html>

<html>
<head>
<title>
My HTML
</title>
</head>
<body>
<p>

अब text formatting elements लिखिए।


<p>

This is <b>bold text.</b><br /><br />
This is <i>italic text.</i><br /><br />
This is <u>underlined text.</u><br /><br />
This is a formula in algebra. (a+b)sup>2</sup>=a<sup>2</sup>+2ab+b<sup>2</sup><br /><br />
Chemical formula of water is H<sub>2</sub>O<br /><br />
This is a <mark>very important</mark> rule in HTML.
</p>
</body>
</html>



HTML text formatting elements in Hindi, bold, italics
आकृति ७-१. HTML text formatting elements

Source कोड की PDF फाइल देखने के लिए आकृति ७-१. पर क्लिक कीजिये। इस फाइल को "Lesson-07" के नाम से save कीजिये और "Lesson-07.html" के नाम से save कीजिये। Windows explorer में जाकर HTML document पर डबल क्लिक कीजिये।


Output of HTML text formatting elements
आकृति ७-२. Output of text formatting elements

आउटपुट देखिये। हमारे आउटपुट में यह bold, italic, underline सब formatting दिख रहा है। Superscript और subscript को ठीक से देखिये। टेक्स्ट highlight कैसे होता है वह देखिये।

यह आउटपुट नए वेब पेज  में देखने के लिए ऊपर डिस्प्ले की हुई आकृति पर क्लिक कीजिये।

Important Points:

१. Text formatting elements का उपयोग टेक्स्ट को नॉर्मल टेक्स्ट से अलग formatting करने के लिए होता है, जैसे टेक्स्ट को बोल्ड, italic, superscript या subscript करना।
२. Text formatting element को <p>  अंदर देते हैं, जैसे बोल्ड के लिए <b>, italic के लिए <i> वगैरह।

लेसन ६                                   लेसन ८